नौगावां सादात: नौगांवा व मंडी धनौरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
नगर में नौगावां सादात रेलवे फाटक के पास सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस स्तर पर शव को पोस्टमार्टम से पहले मोर्चरी में रखवाते हुए शिनाख्त कराए जाने का प्रयास जारी है।