हरिद्वार: शंकराचार्य चौक पर कांवड़ियों के भेष में बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाईक लेकर पंजाब से पहुंचा आरोपी, हुआ गिरफ्तार
कांवड़ मेले में कांवड़ियों के भेष में एक युवक बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाईक लेकर पंजाब से पहुंच गया। शंकराचार्य चौक पर तैनात कनखल थाने के पुलिसकर्मियों ने जब आरोपी युवक से पूछताछ की.. तो उसपर शक हुआ, चेसिस के आधार पर पुलिस ने जांच की तो मालूम पड़ा बाईक पंजाब की है और 2 माह पूर्व चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।