हरिद्वार: विजय दिवस पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
विजय दिवस पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में देशभक्ति के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत कई विधायकों और अधिकारियों ने कारगिल युद्ध में मारे गए शहीदों को याद किया। NCC कैडेट ने इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर कारगिल युद्ध से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। मंत्री ने कहा कि वीरों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।