हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर गंगा की तेज धारा में बहा बरेली का कांवड़िया, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने बचाई जान
हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर आज गंगा में नहाते हुए बरेली का एक कांवड़िया गंगा की तेज धारा में बह गया। मौके पर तैनात जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने जान पर खेलकर डूबते हुए कांवड़िए की जान बचा ली। कांवड़िए का नाम करण कश्यप है जो उत्तर प्रदेश के बरेली से कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। जान बचने के बाद करण ने जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों को देवदूत बताया।