हरिद्वार: पतंजलि आयुर्वेद विवि में हुई अंगदान जागरूकता अभियान की शुरुआत, आचार्य बालकृष्ण ने दिलाई अंगदान की शपथ
पतंजलि आयुर्वेद विवि में आज अंगदान जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने छात्र छात्राओं को अंगदान की शपथ दिलाई और अंगदान को महादान बताया तथा सभी देशवासियों से अंगदान का आह्वान किया। कहा अंगदान से बड़ा कोई परोपकार नहीं है। मरणोपरांत यह शरीर हमारे लिए मिट्टी के समान है किंतु हमारे द्वारा दान किए गए अंग किसी का जीवन बचा सकते है।