हरिद्वार: पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों ने भी मनसा देवी पैदल मार्ग अपर रोड और सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण
कांवड़ मेले में लगातार बढ़ती भीड़ के चलते अतिक्रमण हटाने के लिए अब अर्धसैनिक बलों का भी सहारा लिया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने मनसा देवी पैदल मार्ग, अपर रोड और सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया। भारी फोर्स की मौजूदगी के चलते बिना किसी विरोध के अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस ने दुबारा अतिक्रमण होने पर व्यापारियों पर मुकदमे की चेतावनी दी है।