हरिद्वार: ज्वालापुर में कांवड यात्रा मार्ग पर मस्जिद और मजार के बाहर लगाए गए पर्दे, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिया बयान
ज्वालापुर में इस बार कांवड़ यात्रा मार्ग पर मस्जिद और मजार के बाहर पर्दे लगाए गए हैं। पर्दे लगाने को लेकर आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि इतिहास में यह पहली बार हुआ है की मस्जिद और मजारों के बाहर कांवड़ यात्रा के दौरान पर्दे लगाए हैं