पलिया: संपूर्णानगर, मझगईं और बांकेगंज को नगर पंचायत बनाने की मांग, मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया
पलिया विधानसभा के भाजपा नेता रवि गुप्ता ने लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर से मुलाकात कर संपूर्णानगर, मझगईं और बांकेगंज को समीपवर्ती क्षेत्रों से जोड़कर नगर पंचायत बनाने का ज्ञापन सौंपा। रवि गुप्ता ने बताया कि सभी आवश्यक मानक पूरे होने के बावजूद ध्यान न दिए जाने से इन क्षेत्रों का विकास रुका हुआ है।