दतिया जिला अस्पताल के महिला प्रसूता वार्ड में सोमवार दोपहर 02 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब दो नवजात बच्चियों के बदल जाने का मामला सामने आ गया। दूध पिलाने पहुंची दोनों माताओं को जब बच्चियां अलग-अलग नजर आईं तो उन्होंने आपत्ति जताई, जिसके बाद वार्ड में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में दोनों माताओं ने अपनी बच्चियों को पहचान लिया।