खींवसर: चावंडिया गांव से पांचौड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को टोपीदार बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
नागौर की पांचौड़ी थाना पुलिस ने गुरुवार को खींवसर विधानसभा उपचुनाव के मध्यनजर अवैध हथियारों की रोकथाम को लेकर कारवाई करते हुए चावंडिया गांव से एक आरोपी ईश्वरसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक जब्त की है। नागौर एसपी नारायण टोगस के निर्देश में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।