सिमरिया: दबंगई के आगे सिस्टम लाचार! किसान की फसल लूटी, अब कलेक्टर से न्याय की गुहार
Simariya, Panna | Mar 10, 2026 पन्ना के सिमरिया में खाकी और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। ग्राम बोदा में दबंगों ने किसान रामलाल की साढ़े 4 एकड़ की फसल लूट ली। आरोप है कि पुलिस ने दस्तावेज देखने के बाद भी जब्त फसल आरोपियों को सौंप दी। न्याय की आस में पीड़ित परिवार ने आज कलेक्टर से गुहार लगाई है।