दतिया: गोंदन थाने में हिस्ट्रीशीटरों की लगी 'पाठशाला', नए एसपी ने अपराध छोड़ समाज से जुड़ने की दी समझाइश
Datia, Datia | May 7, 2026 दतिया जिले में पदभार संभालते ही नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल एक्शन मोड में नजर आए। गुरुवार को मां पीतांबरा के दर्शन के बाद उन्होंने साफ संकेत दिए कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी पर सख्ती से नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसी रणनीति के तहत गोदन थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर और आदतन बदमाशों की परेड कराई गई।