बैतूल नगर: ग्राम गोलीढाना में सास-बहू विवाद ने लिया खूनी मोड़, सौतेले बेटे ने मां को पीटा, हाथ हुआ फ्रैक्चर
बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाढर पुलिस चौकी इलाके के ग्राम गोलीढाना में सास-बहू का विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब सौतेले बेटे ने अपनी ही मां के साथ मारपीट कर दी। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घायल महिला आशा परते, पति रमेश परते, उम्र 35 वर्ष, निवासी गोलीढाना का अपनी बहू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।