कार्तिक पूर्णिमा पर मोकामा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
मोकामा: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मोकामा के गंगा घाटों पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के क्षेत्रों—शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई सहित टाल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मोकामा पहुंचे।
#Mokama