#बेगूसराय में STF की बड़ी कार्रवाई! एक लाख की इनामी नक्सली बिनीता भारती गिरफ्तार, दरभंगा की रहने वाली है महिला
#बेगूसराय जिला पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये की इनामी नक्सली बिनीता भारती उर्फ श्वेता, अनीता, प्रतिमा और कल्पना को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला बिनीता भारती, स्वर्गीय अमरलाल देव उर्फ नकुल की पत्नी है। वह दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर शिवराम गांव की रहने वाली है। संयुक्त छापेमारी के दौरान उसे बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बथौली गांव से गिरफ्तार किया गया।
Mokameh, Patna | Nov 23, 2026