मड़ावरा: मड़ावरा थाना क्षेत्र के बम्होरी कला में बोलेरो कार ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवार हुए घायल
मड़ावरा के थाना क्षेत्र के बम्होरी कला गांव में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक बोलेरो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 3 लोग घायल हो गये। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है।