सेवढ़ा: सेवड़ा सनकुआ घाट पर नहाते समय युवक का पैर फिसला, नदी में डूबा, आपदा प्रबंधन ने बचाया, युवक घायल
सेवडा सनकुआ घाट पर कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार शाम 6बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मदनपुरा गांव निवासी कांवड़िया पंकज सिंध नदी में कांवड़ भरने के दौरान गौमुख मंदिर के पास नहाते समय अचानक फिसलकर नदी में गिर गया। मौके पर मौजूद आपदा-प्रबंधन समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई।