बाह: बाह तहसील दिवस में 104 शिकायतें आईं, जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया
बाह। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 104 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सर्वाधिक 61 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। अपर जिलाधिकारी अजय नारायण की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम विनोद कुमार, एसीपी जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।