किशनगंज: किसान के घर में चोरी, पुलिस ने किया मौका मुआयना
केलवाड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित किसान ने केलवाड़ा थाने में शिकायत देकर चोरी की वारदात का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।