शिवपुरी नगर: देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार शराबी कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, लोगों ने फोड़ी कार
देहात थाना क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 10 बजे तेज़ रफ़्तार अर्टिगा कार क्रमांक MP07 ZD 3148 का कहर देखने को मिला। बताया जा रहा है कार चालाक शराब के नशे में धुत था। जो गुरूद्वारा रोड से कई लोगों में टक्कर मारते हुए आ रहा था। जिसने नीलगर चौराहा पर भी एक हाथ ठेला और कार में टक्कर मार दी। जहां गुस्साई पब्लिक ने कार को फोड़ दिया। एवं कार चालाक फरार हो गया।