शिवपुरी नगर: फतेहपुर में पानी के झगड़े में महिला ने बाबा को बाल पकड़कर मारा, पेड़ पर बांधा, वीडियो वायरल
शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र के 27 नम्बर कोठी के पास पानी को लेकर हुए झगड़े में एक बाबा को पेड़ पर रस्सी से बांधकर पीटा गया। महिला और उसके बेटों ने बाबा की जटाओं को पकड़कर सरेराह पिटाई कर दी। घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं। जो आज शनिवार की सुबह से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।