शिवपुरी नगर: फिजिकल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पथराव, एक दर्जन लोग घायल, राहगीर भी घायल, आसपास के थानों की बुलाई गई पुलिस
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना से दो सौ मीटर की दूरी पर शनिवार की रात जमकर पथराव हो गया। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पथराव होता रहा। स्थति को काबू करने के लिए आस पास के थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। तब कही जाकर स्थिति काबू में आ सकी। इस पथराव में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।