शिवपुरी नगर: शिवपुरी में दिग्विजय सिंह ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया, कहा- FIR से नहीं डरता
शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शिवपुरी से विजयपुर विधानसभा के लिए रवाना हुए। वह रात्रि विश्राम के लिए शिवपुरी में रुके हुए थे। इस दौरान शनिवार की सुबह 9 बजे उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए शिवपुरी के प्रशासन को भाजपा कार्यकर्ता बता दिया। उन्होंने कहा कि विजयपुर उप चुनाव में प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा है।