Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image

फिरोजाबाद थाना नसीरपुर पुलिस ने नकबजनी की घटना करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार।  पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अभियुक्त तेज सिंह हुआ घायल  घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में कराया गया भर्ती । अभियुक्तों के कब्जे से 01 करधनी सफेद धातु , 03 जोडी पायल जिसमे एक जोडी भारी व 02 जोडी हल्की , बच्चों के दो खडुआ सफेद धातु, 02 तमंचा 315 बोर । 02 जिंदा कारतूस 315 बोर , 03 खोखा कारतूस 315 बोर व दीवार तोडने के उपकरण , लोहे के तीन छोटे सब्बल , चाबी का गुच्छा व एक बडी रिंच बरामद । घटना 12 जुलाई को वादी भंवर सिंह पुत्र जसराम निवासी ग्राम रहल द्वारा थाना नसीरपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 11/12-07-2026 की रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा वादी के मकान की 4 इंची की ईट की दीवार को तोडकर घर में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोडकर सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये थे। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना नसीरपुर पर मु0अ0सं0 161/2026 धारा 305(A)/331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना नसीरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं 161/2026 के अनावरण एवं घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना नसीरपुर पर विशेष टीमों का गठन किया गया था । गठित टीमों द्वारा घटना का सफल अनावरण कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्यों का गहनता से परीक्षण किया जा रहा था । अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर प्रभावी दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रपडी के जंगल मे कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम रपडी के जंगल मे पहुँचे और बदमाशो की घेरा बन्दी करते हुए आत्मसमर्पण को कहा । तो एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान मे मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमे पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा मे फायर किया जिसमें एक बदमाश के पैर मे गोली लग गयी, जिससे बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान तेज सिंह के रुप में हुई । तथा दूसरे बदमाश ने भी पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया जोकि मिस हो गया । पुलिस पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए अन्य चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया तथा घायल बदमाश के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर , 03 खोका व 01 जिंदा कारतूस बरादमद हुआ तथा रहल गाँव में की गई चोरी की करधनी बरामद हुई। तथा दुसरे बदमाश नैमिचंद के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 मिस कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा रहल गाँव की चोरी की तोडिया बरामद हुई। अन्य गिरफ्तार अभियुक्तगणों राधेश्याम, सियाराम व सुरेश से भी ग्राम रहल मे चोरी की गयी पाजेब व खडुआ बरामद हुए ।घायल अभियुक्त तेज सिंह को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु सीएचसी शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । नाम व पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण- 1- तेज सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम पारौली थाना फतेहाबाद आगरा । 2-नैमीचन्द पुत्र छोटेलाल निवासी धारापुरा थाना फतेहाबाद आगरा । 3-सुरेशचन्द्र पुत्र सेवाराम निवासी साहिदपुर थाना फतेहाबाद आगरा । 4-सियाराम पुत्र कैदार सिंह निवासी बिप्रावली भावनाथ की ठार थाना पिनाहट आगर। 5-राधेश्याम पुत्र कैदार सिंह निवासी बिप्रावली भावनाथ की ठार थाना पिनाहट आगरा । आपराधिक इतिहास अभियुक्त तेज सिंह उपरोक्त- 1. मु0अ0सं0 161/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना नसीरपुर फिरोजाबाद । 2. मु0अ0सं0 259/20 धारा 380/411 भादवि थाना फतेहाबाद आगरा । 3. मु0अ0सं0 268/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फतेहाबाद आगरा । 4. मु0अ0सं0 684/22 धारा 380/411 भादवि थाना टूण्डला फिरोजाबाद । 5. मु0अ0सं0 784/22 धारा 380/411 भादवि थाना टूण्डला फिरोजाबाद । 6. मु0अ0सं0 785/22 धारा 380/411 भादवि थाना टूण्डला फिरोजाबाद ।

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026

MORE NEWS

LSN NEWS – हर खबर पर पैनी नजर

वीडियो को LIKE 👍 करें, SHARE करें और LSN NEWS चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।

LSN NEWS – हर खबर पर पैनी नजर वीडियो को LIKE 👍 करें, SHARE करें और LSN NEWS चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम व एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा शातिर 15,000-/ रुपये का इनामिया गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शाहरुख पुलिस मुठभेड के दौरान किया गया गिरफ्तार । https://t.co/f56Z4KgsDI

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम व एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा शातिर 15,000-/ रुपये का इनामिया गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शाहरुख पुलिस मुठभेड के दौरान किया गया गिरफ्तार । https://t.co/f56Z4KgsDI

Firozabad, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

जंतर मंतर पर नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में चल रही भूख हड़ताल पर सपा सासद डिम्पल यादव पहुंची ओर लाठीचार्ज में घायल आंदोलनकारियो से मिली इस दौरान सांसद डिम्पल यादव घालय छात्रोें से भावनात्मक रूप से मिली और भावुक हो गयी उन्होंने घायलों को ऐसा दुलार किया जैसे मां अपनी बच्चें को दुलारती है,सांसद डिम्पल यादव की भावुक रूप ने सभी को भावुक बना दिया।

जंतर मंतर पर नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में चल रही भूख हड़ताल पर सपा सासद डिम्पल यादव पहुंची ओर लाठीचार्ज में घायल आंदोलनकारियो से मिली इस दौरान सांसद डिम्पल यादव घालय छात्रोें से भावनात्मक रूप से मिली और भावुक हो गयी उन्होंने घायलों को ऐसा दुलार किया जैसे मां अपनी बच्चें को दुलारती है,सांसद डिम्पल यादव की भावुक रूप ने सभी को भावुक बना दिया।

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026

मेरठ मंडलायुक्त सभागार में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल एवं पुलिस महानिदेशक, राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में उत्तराखण्ड, हरियाणा, राजस्थान एवं दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

 पुलिस महानिदेशक ने इस बात पर बल दिया कि काँवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही प्रत्येक काँवड़ संघ, शिविर एवं डीजे संचालक तथा स्थानीय आयोजकों के साथ वार्ता कर उन्हें यात्रा की व्यवस्थाओं, उच्च न्यायालय के आदेश एवं डीजे के निर्धारित मानकों से अवगत करा दिया जाए।

 अंत में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सीमाएँ भले ही अलग-अलग राज्यों की हों, किन्तु कार्यप्रणाली, समन्वय एवं वास्तविक समय में सूचनाओं का आदान-प्रदान एक समान एवं सतत रहना चाहिए। 
 अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक के उपरांत पुलिस महानिदेशक द्वारा मेरठ पुलिस लाइन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण किया गया एवं मेरठ जोन कार्यालय में नव स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, साइबर मॉनिटरिंग सेल एवं अपराध शाखा भवन का उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिदेशक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

मेरठ मंडलायुक्त सभागार में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल एवं पुलिस महानिदेशक, राजीव कृष्ण की संयुक्त अध्यक्षता में उत्तराखण्ड, हरियाणा, राजस्थान एवं दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिदेशक ने इस बात पर बल दिया कि काँवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही प्रत्येक काँवड़ संघ, शिविर एवं डीजे संचालक तथा स्थानीय आयोजकों के साथ वार्ता कर उन्हें यात्रा की व्यवस्थाओं, उच्च न्यायालय के आदेश एवं डीजे के निर्धारित मानकों से अवगत करा दिया जाए। अंत में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सीमाएँ भले ही अलग-अलग राज्यों की हों, किन्तु कार्यप्रणाली, समन्वय एवं वास्तविक समय में सूचनाओं का आदान-प्रदान एक समान एवं सतत रहना चाहिए। अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक के उपरांत पुलिस महानिदेशक द्वारा मेरठ पुलिस लाइन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण किया गया एवं मेरठ जोन कार्यालय में नव स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, साइबर मॉनिटरिंग सेल एवं अपराध शाखा भवन का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिदेशक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026

तनावपूर्ण हुई राजधानी, प्रदर्शनकारियों के हमले में IPS घायल, जनपथ पर दुकानों को पहुंचाया नुकसान......!!

जंतर-मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का सोमवार को संसद मार्च उग्र हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरे तोड़कर संसद तक कूच किया।

9 घंटे तक नई दिल्ली पूरी तरह से बंधक बनी रही।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच घंटों तक हिंसक झड़पें हुईं।

भीड़ ने 25 से अधिक सरकारी और निजी वाहन तोड़े।

पुलिस को आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज करना पड़ा।

जंतर-मंतर का शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया था।

भगदड़ में 15 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।

इस हिंसक घटना ने 2020 के किसान आंदोलन की याद दिलाई।

उपद्रव के सामने दिल्ली पुलिस पूरी तरह बेबस नजर आई।

झड़प में 5 से ज्यादा बड़े IPS अधिकारी घायल हुए।

तनावपूर्ण हुई राजधानी, प्रदर्शनकारियों के हमले में IPS घायल, जनपथ पर दुकानों को पहुंचाया नुकसान......!! जंतर-मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का सोमवार को संसद मार्च उग्र हुआ। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरे तोड़कर संसद तक कूच किया। 9 घंटे तक नई दिल्ली पूरी तरह से बंधक बनी रही। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच घंटों तक हिंसक झड़पें हुईं। भीड़ ने 25 से अधिक सरकारी और निजी वाहन तोड़े। पुलिस को आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज करना पड़ा। जंतर-मंतर का शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया था। भगदड़ में 15 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल। इस हिंसक घटना ने 2020 के किसान आंदोलन की याद दिलाई। उपद्रव के सामने दिल्ली पुलिस पूरी तरह बेबस नजर आई। झड़प में 5 से ज्यादा बड़े IPS अधिकारी घायल हुए।

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026