कोईलवर: डुमरिया बाजार से युवक को गिरफ्तार किया गया, अंग्रेजी शराब बरामद
गीधा थाना क्षेत्र के डुमरिया बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 युवक को 180 ml का दो पीस अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवनगर निवासी प्रभास कुमार के रूप में हुई है। गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार दोपहर 2:00 जेल भेज दिया गया।