गोगरी थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ गयी है। थाना क्षेत्र के मुश्किपुर वार्ड 33 जमाल बाग़ के बगल स्थित एक घर में चोरों द्वारा लाखो रूपये के जेवरात सहित कपडे, नगद रूपये आदि सामान की चोरी कर ली। वार्ड 33 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो0 वकील ने गुरुवार की शाम चार बजे कहा की मो0 शकील के घर मे चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी। उस समय घर वाले कोई नहीं थे।