हरसूद: ईद मिलादुन्नबी पर नया हरसूद में निकले जुलूस का जगह-जगह हुआ स्वागत
Harsud, Khandwa | Aug 26, 2026 बुधवार को नया हरसूद छनेरा में ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिमजनों द्वारा नया हरसूद के सेक्टर क्रमांक 7 स्थित जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस का वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिमजन शामिल थे।