गोहद: नगर पालिका के पास दो सांडों की लड़ाई से लोगों में अफरा-तफरी
Gohad, Bhind | May 15, 2026 नगर पालिका प्रांगण के पास गोहद में शुक्रवार को लगभग 4:00 बजे दो आवारा सांडों की आपस में लड़ाई हो गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई । दोनों सांड लगभग 1 घंटे तक लड़ते रहे। राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सांडों को अलग करवाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।