बहराइच: रोडवेज चौकी के चिराग तले अंधेरा! सरकारी बसें खाली, डग्गामार भर रहे फर्राटा!
सवारी के इंतजार में खड़ी रह जाती हैं सरकारी बसें, रोडवेज स्टैंड पर सुबह 5 बजे से लगता है अवैध 'टैक्सी मेला'
बहराइच में यातायात पुलिस की कार्रवाई बेअसर, बेखौफ दौड़ रहीं अवैध टैक्सियां
बहराइच के रोडवेज बस स्टैंड पर परिवहन विभाग की सरकारी बसें सवारियों के इंतजार में खड़ी रहती हैं, वहीं दूसरी ओर प्राइवेट और अवैध टैक्सी संचालक धड़ल्ले से सवारियां भरकर फर्राटा भर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि यह सब चंद कदमों की दूरी पर बनी रोडवेज पुलिस चौकी के ठीक सामने हो रहा है।
सुबह के 5 बजते ही बहराइच रोडवेज बस स्टेशन के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। यहां अवैध गाड़ियों का मेला लग जाता है। परिवहन विभाग की बसें डिपो में खड़ी रहकर सवारियों का इंतजार करती रह जाती हैं, लेकिन अवैध टैक्सी वाले बड़ी आसानी से सवारियों को अपनी गाड़ियों में बैठाकर पलक झपकते ही रफूचक्कर हो जाते हैं।
"बहराइच के इस रोडवेज बस स्टेशन पर नियम और कानून सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
#everyonefollowers #everyonehighlights #everyoneactive #everyoneシ゚ #everyone #eveningvibes #follower #followerseveryone
Bahraich, Bahraich | Oct 17, 2026