जिला जनसंपर्क कार्यालय खरगोन में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पटले को शुक्रवार को एक गरिमामय और भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण जिला बालाघाट के लिए हुआ है। विदाई समारोह में कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।