जबलपुर: रद्दी चौकी राशन दुकान में बटने पहुँचा घुन लगा गेंहू, स्थानीय पार्षद ने मौके पर उठाई आपत्ति, खाद्य अधिकारी ने बदला गेंहू
रद्दी चौकी राशन दुकान में गरीब हितग्राहियो के लिए घुन लगा हुआ गेंहू बटने के लिए आया।जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद को लगी तो स्थानीय पार्षद शफीक हीरा मौके पर पहुँचे और उन्होंने ने मौके पर जाकर आपत्ति उठाते हुए।गेंहू का सैंपल एकत्रित कर खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी को दिया।जिसके बाद तुरंत खाद्य अधिकारी के द्वारा उक्त गेंहू को बदलकर दूसरा गेंहू भिजवाया।