जबलपुर: पुणे से जबलपुर के लिए ट्रेन में बैठा 25 वर्षीय युवक नही पहुँचा घर, पीड़ित परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
सदर क्षेत्र से एसपी कार्यालय पहुँचे पीड़ित परिजनों ने एसपी से गुहार लगाते हुए बताया की उनका बेटा 25 वर्षीय सुदीप पटेल 14 जून को पुणे से जबलपुर के लिए ट्रेन में बैठा था।जो आज तक घर वापस नही आया।उसकी लास्ट लोकेशन कटनी तक मिली है।उसके बाद उसका कही पता नही चल सका पीड़ित परिजनों ने एसपी से जांच पड़ताल कर सुदीप को ढूंढे जाने की गुहार लगाई है।वही एसपी ने आश्वासन दिया।