जबलपुर: मेडिकल कॉलेज के एटनामी विभाग के क्लासरूम में निकला 3 फिट लंबा कोबरा, छात्रों में दहशत ,सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
मेडिकल कॉलेज के एटनामी विभाग के क्लास रूम में उस वक्त हड़कंप और दहशत मच गई।जब अचानक क्लासरूम के अंदर एक 3 फिट लंबा कोबरा आ गया।जैसे ही छात्रों की नजर कोबरा पर पड़ी तो भगदड़ मच गई।वही कोबरा बेंच के नीचे जाकर कुंडली मारकर बैठ गया।सूचना पर पहुँचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया जिसके बाद छात्रों ने राहत की सांस ली।