जबलपुर: एक पेड़ माँ के नाम अभियान
11 लाख पौधों का वृहद् पौधारोपण- 16 जुलाई को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज पौधारोपण की तैयारियों के संबंध में नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर में बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर जबलपुर में 16 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे से जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत तक विभिन्न स्थानों पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे।