बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे के निकट चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित 4 लोग घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे के निकट बुधवार की दोपहर करीब 12 तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार फिरोज खान उनकी पत्नी कमर जहां बड़ा पुत्र अबू हरैरा उम्र 4 वर्ष तथा छोटा पुत्र अबू सादिक उम्र 2 वर्ष घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा।