केवटिया का बेटा बना बंगाल का मंत्री!
जिस घर से निकलकर बंगाल गए थे, आज उसी गांव का नाम रोशन कर दिया। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड स्थित केवटिया गांव के लाल अर्जुन सिंह के पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बनने पर गांव में जश्न का माहौल है।
ग्रामीण इसे कुलदेवता और मां काली के आशीर्वाद का परिणाम बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव आने पर अर्जुन सिंह सबसे पहले कुलदेवता और मंदिर में माथा टेकते हैं।
तस्वीर में दिख रहा यही वो पैतृक घर है, जहां से संघर्ष शुरू हुआ था। अब गांव में नया मकान भी बन रहा है, जिसके गृह प्रवेश में अर्जुन सिंह के आने की चर्चा तेज है।
मंत्री पद की शपथ वाले दिन गांव में कीर्तन, मिठाई और खुशी का माहौल देखने को मिला।
भोजपुर का लाल… बंगाल की सत्ता में कमाल!
क्या अर्जुन सिंह आगे और बड़ी सियासी उड़ान भरेंगे?
#bhojpurkhabarnama
#बड़हरा
#BiharNews
#आरा
#viralpost