थरथरी: शिक्षक कॉलोनी में घर के पास खड़ी अपाचे बाइक की हुई चोरी, मामला दर्ज
चंडी नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या पांच शिक्षक कॉलनी में राजीव कुमार का अपाची बाइक का अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई है। थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गुरुवार की शाम को थरथरी के भतहर गांव से देर शाम चंडी नगर पंचायत स्थित शिक्षक कॉलनी पहुंचे थे। सुबह उठ कर देंखे तो मेरा अपाची बाइक गायब है।