थरथरी: चंडी बाजार स्थित चंडी माता मंदिर में 24 घन्टे के अखंड कीर्तन का समापन के बाद किया गया भंडारा का आयोजन
चंडी प्रखंड मुख्यालय में स्थिति चंडी माता मंदिर में 24 घन्टे का अखंड कीर्तन समापन हो गया। अखंड कृतन समापन के बाद आरती व भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में कई गणमान्य लोग सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी शनिचर पांडे ने बताया कि चंडी बाजार स्थित चंडी माता मंदिर में पिछले 40 वर्षों से इस तरह का आयोजन हो रहा है।