थरथरी: प्रखंड मुख्यालय थरथरी के पास से गुजरने वाली मुहाने नदी के डायवर्सन पर ढाई फिट पानी चढ़ा, आवागमन बंद
थरथरी प्रखंड मुख्यालय के बगल से गुजरने वाली मुहाने नदी पर बना डायवर्सन डूबने से हिलसा नूरसराय सड़क संपर्क भंग हो चुका है। जिससे आसपास के करीब एक दर्जन गांवों का यातायात प्रभावित है। मुहाने नदी में आचानक पानी आने से तेज धारा में नदी पर बना डायवर्सन क्षतिग्रस्त होकर टूट रहा है। डायवर्सन के ऊपर से ढाई फिट तेज धार में पानी बहने से कभी भी डायवर्सन टूट सकता है।