थरथरी: थरथरी के मुहाने नदी पर बने डायवर्सन पर बह रहा ढाई फीट पानी, प्रशासन ने लोगों के आवागमन के लिए बांधी रस्सी
थरथरी प्रखंड मुख्यालय के बगल से गुजर रही मुहाने नदी पर बना डायवर्सन पर ढाई फिट पानी बह रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने लोगों के आवागमन के लिए डायवर्सन को मोटी रस्सी से बांध दिया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि लोगों को इस पर से उस पर होने के लिए डायवर्सन पर रस्सी बांधा गया है। ताकि पानी के तेज बहाव में लोगों को किसी जानमाल की क्षति न हो।