थरथरी: थरथरी के मुहाने नदी पर बना डायवर्सन पर ढाई फिट पानी बहने के बाद भी उक्त स्थान पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की नहीं हुई तैनाती
प्रखंड मुख्यालय के बगल से गुजर रही मुहाने नदी पर बनी डायवर्सन पर ढाई फिट पानी बहने के बाद हिलसा एसडीओ के नीरीक्षण के दौरान कई स्थानीय बच्चे डायवर्सन पर नहाते दिखे थे। एसडीओ ने डायवर्सन पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती का निर्देश दिया था। लेकिन डायवर्सन पर न तो मजिस्ट्रेट की तैनाती हुई न ही पुलिस बल की। जिससे डायवर्सन पर बच्चें से लेकर बूढों तक नहाते दिखे।