19 फरवरी 2026 राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित मानपुर बैरिया इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त आर्मी मैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी तेजनंदन राय (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तेजनंदन राय वर्ष 2005 में चोखा राय से खरीदी गई जमीन की नापी कराकर बाउंड्री वॉल बनवा रहे थे। इसी दौरान जमीन विवाद को