गया टाउन सीडी ब्लॉक: कुजापी पंचायत में पुलिस-प्रशासन का सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, साइबर अपराध व नशामुक्ति पर किया जागरूक
गयाजी शहर के चंदौती थाना के कुजापी पंचायत में मंगलवार को सिटी एसपी अभिनव के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना गया।इसकी जानकारी आज दिनांक 21 जुलाई मंगलवार की दोपहर 2:45 में दी है।