संभल: किसानों ने भारत सरकार और अमेरिका के बीच प्रस्तावित गेहूं-दूध समझौते का किया विरोध, SDM को दिया ज्ञापन
संभल में किसानों ने भारत सरकार और अमेरिका के बीच प्रस्तावित गेहूं दूध उत्पाद आयात समझौते का विरोध किया। इस ही को लेकर उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सोपा। उन्होंने बताया कि इस मोर्चे में 200 से अधिक संगठन शामिल है।