पटना ग्रामीण: पटना में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मीडिया कर्मियों से पूछा - क्या मेरे चेहरे पर कोई दुख दिख रहा है?
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर साफ तौर पर कहा है कि महागठबंधन में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सभी उम्मीदवार अपना नामांकन कर रहे हैं। शनिवार शाम करीब 5:00 बजे कन्हैया कुमार ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर खींचतान के सवाल पर मीडिया कर्मियों से ही यह पूछ लिया कि क्या मेरे चेहरे पर कोई दुख दिख रहा है।