पटना ग्रामीण: 2019 में नक्सली संगठन द्वारा JCB जलाने के मामले में अभियुक्त सुधीर यादव गिरफ्तार, पटना SP वेस्ट ने दी जानकारी
वर्ष 2019 में खिरिमोड़ थाना क्षेत्र के कोड़ीहरा ग्राम में चल रहे रोड कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे JCB को नक्सल संगठन के द्वारा जला दिया गया था और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से रंगदारी की भी मांग की गई थी। इस मामले में 15 अक्टूबर को पुलिस ने एक अभियुक्त सुधीर यादव उर्फ धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।