पटना ग्रामीण: ऑपरेशन जखीरा: पटना में भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद, एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
पटना पश्चिमी क्षेत्र से अवैध हथियारों की बरामदगी के विरुद्ध विशेष अभियान ऑपरेशन जखीरा चलाया गया। शनिवार दोपहर 3:44 पर एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जखीरा के तहत तीन देसी कट्टा, 1 थ्रेनेट, 10 कारतूस, 2 खोखा और 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।