मछलीशहर: फरीदाबाद में विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि राज्यमंत्री ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी
सुजानगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत फरीदाबाद में आयोजित "विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025" में कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख ने सहभाग किया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मंत्री ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, बीमा, प्राकृतिक खेती, यंत्रीकरण और नवाचारों की जानकारी दी।