मछलीशहर: सेमरहो गांव के पास से अवैध असलहे के साथ वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
मीरगंज थाना पुलिस ने सेमरहो गांव के पास छिपे वांछित अभियुक्त विरेन्द्र सरोज को एक देशी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। गिरफ्तार विरेन्द्र सरोज मछलीशहर थाना क्षेत्र के तिलौरा गांव का निवासी है,