मछलीशहर थाना क्षेत्र की पुलिस ने पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त पिन्टू उर्फ श्रवण कुमार पुत्र तीर्थराज पटेल निवासी नत्थूपुर घघरिया को मुखबिर की सूचना पर बुधवार रोडवेज से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।